कोई टाइटल नहीं


 


अब 5 नहीं 7 किलो मिलेगा राशन, 2 किलो दाल भी; झारखंड सरकार के 2 और बड़े ऐलान

झारखंड सरकार ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। अब 5 की जगह 7 किलो राशन के साथ दो किलो दाल भी मिलेगी। इसके अलावा सरकार ने किसानो और मजदूरों के लिए भी ऐलान किए हैं

गुरुवार झारखंड के राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान झारखंड को लोगों के लिए कई तरह के ऐलान किए। इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड के गरीबों के लिए 5 की जगह सात किलो राश और दो किलो दाल का ऐलान किया। इसके अलावा गंगवार ने किसानों और मजदूरों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है।गरीबों को 7 किलो चावल, दो किलो दाल

राज्यपाल ने कहा कि राज्य के सभी गरीब व्यक्ति को हर माह सात किलो चावल और दो किलो दाल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के मध्याह्न भोजन में सभी बच्चों को प्रतिदिन अंडा या फल दिया जाएगा। जरूरतमंदों को 15 लाख रुपये के अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जाएगा। अबुआ आवास योजना के तहत 25 लाख से अधिक गरीब परिवारों को सुविधायुक्त तीन कमरों का सुंदर आवास चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। रांची सहित अन्य शहरों में घरों के नक्शों का नियमितीकरण किया जाएगा।।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने