झारखंड मौसम अपडेट: बारिश थमते ही गर्मी का कहर, तापमान 41 डिग्री पार
रांची | 22 /23अप्रैल 2025 |
झारखंड में पिछले कई दिनों की बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के बाद अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जैसे ही बारिश थमी, सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी है। राज्य भर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई जिलों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद दो दिनों तक मौसम स्थिर रहने की संभावना है। दिन में गर्म हवाएं (लू) चलने की आशंका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों और प्रशासन की ओर से लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने, भरपूर पानी पीने और सीधे धूप से बचने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
अपने जिले का तापमान जानें
राज्य के प्रमुख जिलों में तापमान कुछ इस प्रकार दर्ज किया गया है:
-
रांची: 39.2°C
-
जमशेदपुर: 41.5°C
-
धनबाद: 40.8°C
-
बोकारो: 40.2°C
-
दुमका: 39.7°C