शेष 20 लाख महिलाओं को भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीन माह की राशि ₹7500 दी जाएगी।... See more



38 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है सम्मान राशि।

शेष 20 लाख महिलाओं को भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीन माह की राशि ₹7500 दी जाएगी।... See more

20 लाख महिलाओं को भी मिलेंगे मंईयां सम्मान के 7500 रुपये

| कैबिनेट फैसला

|

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की 20 लाख महिलाओं को भी मंईयां सम्मान योजना की तीन माह जनवरी, फरवरी, मार्च की राशि 7500 रुपये दी जाएगी। ये वैसी महिलाएं हैं, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या फिर जिनके एक से अधिक बैंक खाते है। अगर इन्होंने बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया और सिंगल खाता नहीं हुआ तो अप्रैल 2025 से इन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस पर सहमति दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक

में 18 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गई। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल

■ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्ताव मंजूर

ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। योजना में था कि जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या एक से अधिक खाता है, उन्हें दिसंबर 2024 तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें संशोधन करते हुए इस अवधि को मार्च 2025 तक बढ़ाया

38 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है सम्मान राशि

राज्य के 38 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना में जनवरी, फरवरी व मार्च माह की कुल 7500 की राशि मिल चुकी है। होली के पूर्व ही राशि का भुगतान हो चुका है। 20 लाख महिलाएं जिन्हें 7500 रुपये की राशि का भुगतान होना है, उन्हें इसी महीने 31 मार्च से पूर्व राशि दे दी जाएगी।

गया है। इस आधार पर जिनका बैंक खाता आधार लिंक नहीं है और एक से अधिक खाते हैं उन्हें जनवरी से मार्च तक की राशि दी जाएगी। ऐसे लाभुकों को अपना आधार बैंक से लिंक कराना अनिवार्य होगा और सिंगल खाता करना होगा, तभी अप्रैल 2025 से वे आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने